रामदेवरा जातरूओं को बाइक ने मारी टक्कर:










भीलवाड़ा से गुजर रहे नेशनल हाईवे 758 पर रविवार रात रामदेवरा जा रहे पैदल जातरूओं को एक बाइक ने चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद बाइक भी सड़क के किनारे खाई में गिर गई। हादसे में दो रामदेवरा जातरू और दो बाइक सवार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सवाईपुर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

