युवक का कटा सिर कुत्ते के मुंह में मिला:


कानोता थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामसर पालावाला में दिन दहाड़े युवक का सिर श्वान मुंह में लेकर घूमने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने श्वान द्वारा युवक का सिर लेकर घूमने की सूचना पुलिस को दी। सुचना मिलने पर बस्सी एसीपी फूलचंद मीणा, बस्सी थानाधिकारी महावीर सिंह व कानोता थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा मौके पर पहुंचे। सिर मिलने पर पुलिस ने इलाके में सर्च किया तो एक बंद मकान से बदबू आने पर पुलिस ने घर में सर्च किया तो वहां पर युवक का कटा हुआ धड़ मिला। जिस पर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव भी मौके पर पहुंचे।


CATEGORIES
Share This