मेले में बच्चों से करवा रहे थे काम, रेस्क्यू किया










कोटा में स्टेशन एरिया में चल रहे तीज मेले में लगी दुकानों और झूलों पर बच्चों से काम करवाने की सूचना के बाद बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर दो बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि स्टेशन पर चल रहे तीज मेले में बाल श्रमिकों की सूचना मिल रही थी।
जिसके बाद उन्होंने शनिवार देर रात को टीम को मौके पर पहुंचकर पुख्ता करने के निर्देश दिए। टीम मौके पर पहुंची और मेले में वीडियोग्राफी की, जहां जहां दुकानें लगी है और झूले थे वहां पर चैकिंग की गई। इस दौरान एक फास्ट फूड की दुकान पर 14 साल का बच्चा काम करता मिला, इसी तरह नाव झूले पर एक 13 साल के बच्चे को काम पर लगाया हुआ था। 13 साल का बच्चा चलते बडे़ झूले के ऊपर बैठा हुआ था, उसकी सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नही थे। दोनों बच्चों को रेस्क्यू किया गया और शेल्टर होम में अस्थाई रूप से भिजवाया गया है।

