मुरलीधर कॉलोनी के पार्कों से हटाया 25 किलो पॉलीथिन










बीकानेर | मुरलीधर नागरिक सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को पॉलीथिन मुक्त मुरलीधर कार्यक्रम आयोजित हुआ। संयोजक जितेंद्र जोशी ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकिशन जोशी, प्रो. अनिल छंगाणी, डॉ. राहुल हर्ष, सुधा आचार्य, भैरूंरतन रंगा के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया। मुरलीधर कॉलोनी के पार्कों से करीब 25 किलोग्राम पॉलीथिन को इकट्ठा कर नष्ट किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकिशन जोशी ने कहा कि स्वच्छता एक सामाजिक मूल्य है और प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

