महिला के चक्कर में 16 दिन में दूसरी आत्महत्या


पत्रकारिता से जुड़े भरत मिश्रा के प्रेमिका के चक्कर में जान देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि हनी ट्रेप में फंसकर घर से लापता हुए किराना व्यापारी मोहनलाल नागदा (50) का शव शनिवार को रेलवे स्टेशन पर मिला। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि उन्होंने जहर खाकर जान दी है। पुलिस ने आरोपी महिला सिंगर तारा उर्फ हेमा (38) और उसके पति गेबीलाल उर्फ देवीलाल मीणा (42) को गिरफ्तार कर लिया। उनके एक अन्य साथी की तलाश जारी है। पुलिस ने राठौड़ों का गुड़ा सलूंबर हाल सवीना निवासी आरोपी पति-पत्नी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 28 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया गया।


CATEGORIES
Share This