महिलाओं ने ली अंगदान प्रतिज्ञा:3 हजार से ज्यादा प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल


अंगदान कर किसी को जीवन दान देने के पुनीत लक्ष्य के साथ बीकानेर जिले ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जिले के 418 वार्ड और ग्राम पंचायतों में अंगदान विषय पर चर्चा करते हुए प्रतिज्ञा ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एक साथ एक दिन में 10 हजार महिलाओं व किशोरियों ने अंगदान की प्रतिज्ञा ग्रहण की। इनमें 3 हजार 718 प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल रहीं यानी की 3,718 गर्भस्थ शिशु भी इस प्रतिज्ञा के साक्षी बने। हेल्थ डिपार्टमेंट की अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस शुभ्रा सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में राष्ट्रीय अंगदान दिवस 3 अगस्त से 17 अगस्त तक अंगदान जीवन दान महा अभियान संचालित है। जिसके अंतर्गत बीकानेर जिले में यह अनूठा प्रयास किया है। गुरुवार को अभियान का अंतिम दिन है।


CATEGORIES
Share This