भौगीशैल परिक्रमा का पांचवां पड़ाव आज बेरीगंगा में










जोधपुर में भोगीशैल परिक्रमा चल रही है। इस यात्रा को मारवाड़ का महाकुंभ कहा जाता है। मंगलवार को इस परिक्रमा का पांचवां पड़ाव बेरी गंगा में है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की टोलियां पहाड़ों के बीच दुर्गम रास्तों को पार करते हुए बेरी गंगा तक पहुंचीं।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंडलनाथ महादेव, कुंडली माता, जोगी तीर्थ, दइजर माता के दर्शन करते हुए पहाड़ी मार्ग से होते हुए बेरी गंगा तक पहुंचे। रास्ते में महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए भगवान के नाम का गुणगान किया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

