बेटी के साथ ट्रैक पर पहुंची महिला, मौत


कोटा क दरा स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि ढाई साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का अभी कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। और, जिस समय वह ट्रैक पर गई थी उस दौरान मृतका के ढाई साल की बच्ची भी साथ में थी। हालांकि सुसाइड के अभी कारणर सामने नहीं आए है।

घटना साेमवार सुबह 5 बजे की बताई गई है। महिला आरजू अपने पति के साथ रेलवे की क्वाटर में रहती थी। रेलवे ट्रैक से उसके क्वाटर से 150 से 200 मीटर दूरी पर है।


CATEGORIES
Share This