बीकानेर में मलेरिया और डेंगू की आशंका:










अत्यधिक बारिश के बाद मच्छरों के लिए अनुकूल वातावरण के चलते प्रदेश भर में मच्छर जनित बीमारियों डेंगू-मलेरिया के फैलने की आशंका बढ़ गई है। जिले में भी हर क्षेत्र से डेंगू और मलेरिया के केस रिपोर्ट होने लगे हैं। श्रीकोलायत और बज्जू में पिछले दिनों जमा पानी के कारण मच्छर जनित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिले में अब तक साठ से ज्यादा मलेरिया रोगी सामने आए हैं, जबकि डेंगू के भी इक्का-दुक्का केस आ रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

