बिजली संकट के लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार: जोशी










केंद्रीय कोयला मंत्री ओर भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने राजस्थान में बिजली संकट के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा की केंद्र सरकार ने राजस्थान को जरूरत से ज्यादा कोयला दिया है, लेकिन असली वजह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और एक मंत्री के बीच झगड़ा है। उनके झगड़े के कारण राजस्थान को आवंटित कॉल ब्लॉक में खनन बंद है। इसे लेकर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री को आपस में बैठकर बात कर समाधान निकालने की सलाह दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

