बिजनेसमैन से 1करोड़ की रकम मांगने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार


उदयपुर पुलिस ने एक बिजनेसमैन से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाली गैंग के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 2 हिस्ट्रीशीटर हैं। आरोपियों से 4 पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस और दो लग्जरी गाड़ियां जब्त की हैं। फतहनगर और मावली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा है। चौंकाने वाली बात ये है कि जिससे फिरौती मांगी गई वो खुद अभी जेल में बंद है।


CATEGORIES
Share This