बजरी माफियाओं ने युवक को डंपर से कुचला:


नागौर और सीकर के बजरी माफियाओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट के एक युवक की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी।

वारदात नागौर जिले के डेगाना थाना क्षेत्र के डेगाना-सांजू हाईवे 458 पर मंगलवार देर रात 1 बजे की है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर डेगाना उप जिला अस्पताल में 7 थानों के पुलिस बल और RAC के जवानों को तैनात किया गया है।

वहीं, इस सिलसिले में पुलिस ने बुधवार सुबह तक 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This