बच्चों से भरी बस सड़क से उतर गड्ढे में गिरी










बयाना क्षेत्र के गांव नगला मनका के पास बुधवार सुबह 7.30 स्कूली बच्चों से भरी ओवरलोड बस सड़क से नीचे उतरकर 10 फीट गहरे गड्ढे गिर गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हालांकि बस पलटने से बच गई। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। बस में क्षमता से दोगुने से भी अधिक 86 बच्चे थे। हादसे में दो-तीन बच्चों के मामूली खरोंचे आई हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

