फौजियों के लिए स्कूली बच्चियों ने भेजी राखी:










बाड़मेर की स्कूली छात्राओं और स्टाफ ने अपने हाथों से राखियां बनाकर बॉर्डर पर लगे जवानों के लिए भेजने की पहल की है। इसके साथ ही चिट्ठी लिखकर शुभकामना संदेश भी भेजा है। इस पहल को लेकर बाड़मेर विधायक और गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन ने भी सराहना की है।
दरअसल, भारत के बॉर्डर पर फौजी 24 घंटे 365 दिन देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं। इनका हर त्योहार देश की सुरक्षा और बॉर्डर पर ही बीतता है। ऐसे में इन जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का काम स्कूल ने किया है। इसके लिए बाड़मेर शहर की अंतरी देवी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की बच्चियों और स्टाफ ने अपने हाथों से राखियां बनाई हैं। राखियों के साथ कुमकुम, रोली-चन्दन, चॉकलेट्स को लिफाफे में पैक कर भेजा गया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

