फर्म को बैंक की जाली डीडी दे 7.42 लाख रुपए व माल हड़पा


सदर थाना पुलिस में एक व्यक्ति ने एक कंपनी के क्रय-विक्रय मैनेजर के खिलाफ तांबा की पत्ती खरीदने की एवज में धोखाधड़ी से 7.42 लाख रुपए की बैंक की फर्जी डीडी देकर माल व रुपए हड़पने का मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी दिनेश मीणा ने बताया कि फर्म सब-मैसर्स पेट्रो सोल्यूशन इंडस्ट्रीज के मोहब्बत पुत्र नसीब खां निवासी चांदोली थाना सदर ने 29 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी फर्म से मैसर्स गोल इंटरनेशनल प्रालि करनाल हरियाणा के क्रय-विक्रय मैनेजर सुभाष गुप्ता ने तांबे की पत्ती खरीदी थी। जिसका वजन 811.60 किलो था और तांबे की कीमत 7.42 लाख 208 रुपए थी। रिपोर्ट में लिखा कि मैनेजर ने माल को ले जाने के लिए अपनी टैंपो टेक्सी भिजवाई।


CATEGORIES
Share This