पानी की चोरी रोकने को पुलिस गश्त शुरू


श्रीगंगानगर| गंगनहर (बीकानेर कैनाल) में पानी की निगरानी तथा चोरी रोकने को पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। एसपी विकास शर्मा ने बताया कि बुधवार से गश्त शुरू कर दी गई है। यह गश्त डीएसपी ग्रामीण अमरजीत चावला के सुपरविजन में तथा हिंदुमलकोट थाने के कार्यवाहक प्रभारी राजकुमार के निर्देशन में शुरू की गई है।


CATEGORIES
Share This