परिवार सोता रहा घर में हुई चोरी:2 लाख रुपए नगदी और चांदी के जेवरात गायब


अजमेर जिले के किशनगढ़ में मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों के द्वारा परिवार की मौजूदगी में देर रात कमरे में रखा सामान अस्त-व्यस्त करते हुए 2 लाख रुपए नगदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार सुबह उठा तो उन्हें चोरी के जानकारी मिली। पीड़ित के द्वारा किशनगढ़ थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This