परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


बीकानेर में दो दिन पहले जिस युवक का शव संदिग्ध अवस्था में झाड़ियों के पास पड़ा मिला था, उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए अब सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज हो गया है। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उसकी 29 जुलाई को पिटाई की थी और बाद में 30 जुलाई को भी उसे पीटा गया।

जिससे उसकी मौत हो गई और शव को झाड़ियों में फेंककर अज्ञात लोग भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This