नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार










कोटा के महावीर नगर थाना पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। एसपी शरद चौधरी ने बताया कि करीब एक साल पहले नाबालिग से बलात्कार के मामले में महावीर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उस समय तक आरोपी अज्ञात था। वारदात के बाद से पीड़ित भी काफी डरी हुई थी और कुछ भी बताने में सक्षम नहीं थी। बाद में पीड़िता को विश्वास में लिया गया और सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। पीड़िता जब नॉर्मल हुई तो उसने आरोपी के बारे में जानकारी दी। आरोपी रामपुरिया गांव दीगोद का रहने वाला सीताराम मीणा है जो कि फरार चल रहा था। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और तलाश शुरू की गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

