नागौर में 2 KM कावड़ यात्रा










नागौर शहर में पहली बार कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाओं और पुरुषों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। साढ़े तीन किलोमीटर के इस रुट में दो किलोमीटर तक यात्रा में शामिल लोगों की लंबी कतार रही।
इस कावड़ यात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सभी का उत्साह बढ़ाया जा रहा था। यात्रा को सफल बनाने के लिए पिछले बीस दिनों से अलग अलग मोहल्लों में मीटिंग की गई, ताकि अधिक से अधिक और बड़ी संख्या में शहरवासी इस धार्मिक यात्रा के साक्षी बन सकें
CATEGORIES Bikaner Superfast News

