नर्सेज आंदोलन पर, पीबीएम में लड़खड़ाई व्यवस्थाएं, 1 गुट की जयपुर में आज महारैली










महारैली में शामिल होने जयपुर गए नर्सेज : राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति का देवाराम गुट मंगलवार रात जयपुर के लिए रवाना हुआ। प्रदेशाध्यक्ष देवाराम ने बताया कि उनका उद्देश्य राज्य के अस्पतालों में अव्यवस्था उत्पन्न करना नहीं है। इसलिए सामूहिक अवकाश ना लेकर सीमित कार्यकर्ता 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम से मिलेंगे। संयोजक रमजान तंवर बताया कि रविंद्र रंगमंच के सामने से नर्सेज का काफिला बसों आैर निजी गाड़ियों में रवाना हुआ।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

