नक्सल एरिया में तैनात CRPF SI की हार्ट-अटैक से मौत:


झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात अजमेर निवासी सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बुधवार को सब इंस्पेक्टर का पार्थिव देह उनके पैतृक निवास पर पहुंचा। सीआरपीएफ अधिकारियों और परिवार के लोगों के साथ ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा निकालकर सब इंस्पेक्टर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी ने नम आंखों से जवान को विदाई दी।


CATEGORIES
Share This