दानपेटी चुराकर ले गए चोर, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी










डूंगरपुर में बादल महल स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने शुक्रवार रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के ताले तोड़कर दानपेटी चुराकर ले गए। दानपेटी में करीब 30 हजार रुपए होने का अनुमान लगाया गया है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

