टोंक में मंदिर में सो रहे महंत की हत्या:आक्रोशित लोग मंदिर के बाहर धरने पर बैठे


टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में भूरिया महादेव बाबा धाम के महंत सियाराम दास महाराज (93) की मंगलवार रात बदमाशों ने हत्या कर दी। इसका पता बुधवार सुबह उस समय लगा, जब लोग मंदिर में भगवान की पूजा करने गए थे। मंदिर में महंत के शव को देखकर लोग दंग रह गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और नाराजगी जताते हुए बाजार बंद कर दिए।


CATEGORIES
Share This