जेल पहुंच कैदी भाइयों को बहनों ने राखी बांधी:एक-दूसरे को देख भावुक हुए


सीकर जिला जेल में बुधवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। जहां जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

सीकर जेल अधीक्षक पृथ्वी सिंह कविया ने बताया कि जेल में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। कैदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधी। जेल में यह त्यौहार मनाने का उद्देश्य यही है कि अपराधियों में सकारात्मक भाव हो। साथ ही वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। सीकर के खंडेला इलाके से अपने भाई को राखी बांधने आई बहन ने बताया कि आज उसने अपने भाई को राखी बांधकर लंबे उम्र की कामना की है।


CATEGORIES
Share This