जूनियर लीगल ऑफिसर एग्जाम 28-29 अक्टूबर को:


राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2023 का आयोजन 28 व 29 अक्टूबर 2023 को किया जाना प्रस्तावित है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी कर दिया जाएगा।

आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि इस परीक्षा के तहत नॉन टीएसपी के 134 एवं टीएसपी के 6 कुल 140 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 5 जुलाई 2023 को जारी किया गया था। आयोग ने 10 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। एक महीना आवेदन के लिए दिया था। 9 अगस्त आवेदन की लास्ट डेट थी।


CATEGORIES
Share This