जयपुर में IPS को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी:


जयपुर में एक IPS को हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेल करने वाली महिला डॉक्टर है, वह आईपीएस को चार महीने से परेशान कर रही है। फोन कर कहती है- तुमने मुझसे बिना पूछे शादी कैसे कर ली। मैंने अपने पति को तलाक दे दिया है। तुम भी पत्नी को छोड़ दो।

महिला ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड भी की। ब्लैकमेलिंग से परेशान IPS राजेश कुमार मीना ने गुरुवार को जवाहर सर्किल थाने में FIR दर्ज करवाई। राजेश जब RAS थे, उस वक्त महिला डॉक्टर से उनकी दोस्ती हुई थी, लेकिन आईपीएस बनते ही डॉक्टर शादी का दबाव बनाने लगी।

जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने बताया- सवाई माधोपुर में वजीरपुर के रहने वाले राजेश कुमार मीना (33) ने FIR दर्ज करवाई है। वे साल 2020 में डूंगरपुर में RAS (प्रोविजन) के पद पर पदस्थ थे। कोविड ड्यूटी के दौरान मेडिकल डिपार्टमेंट में संविदा पर काम कर रही डॉक्टर प्रियंका से उनकी मुलाकात हुई थी।


CATEGORIES
Share This