जयपुर में बेटे को पिता ने पीटकर मार डाला:










जयपुर में कचरे के ढेर में मिली 15 साल के लड़के की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नाबालिग की हत्या उसके पिता ने ही की थी। आरोपी पिता जमीर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, सांगानेर थाना इलाके के सेक्टर 5 में द्रव्यवती नदी के किनारे मंगलवार दोपहर में कचरे के ढेर में लड़के की लाश मिली थी।
एसीपी सांगानेर विनोद कुमार शर्मा ने बताया- मृतक की शिनाख्त चांद के रूप में हुई थी। एफएसएल की जांच में मारपीट करने के चलते मौत होने की बात सामने आई है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस ने मृतक के पिता जमीर अली को देर रात गिरफ्तार किया। मृतक के परिवार के सदस्यों द्वारा चांद की हत्या की FIR दर्ज करवाई गई हैं। FIR दर्ज करने के बाद जमीर अली को गिरफ्तार किया जाएगा हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

