जयपुर में बनेगा कॉर्पोरेट ऑफिस जैसा कांग्रेस मुख्यालय










राजधानी जयपुर में राजस्थान कांग्रेस का नया प्रदेश मुख्यालय बनेगा। मानसरोवर में द्रव्यवती रिवर फ्रंट के पास नए सिटी पार्क के सामने पीसीसी की बिल्डिंग बनेगी। कांग्रेस मुख्यालय बनाने के लिए 6000 वर्ग गज जमीन अलॉट हो चुकी है। जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से इसका शिलान्यास करवाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस ने पहले 23 अगस्त को शिलान्यास का कार्यक्रम प्लान किया था, लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से समय नहीं मिलने के कारण इसे टाल दिया गया। अब नए सिरे से कार्यक्रम बनाकर राहुल और खरगे को बुलाने की तैयारी है।
जयपुर में राहुल-खरगे की रैली करवाने की पार्टी प्लानिंग कर रही है ताकि चुनाव अभियान की शुरुआत के साथ ही नए पार्टी मुख्यालय का शिलान्यास भी हो जाए। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले ही शिलान्यास करवाया जा सकता है

