छात्रसंघ चुनाव की रंजिश:बदमाश तेजवीर ने पैदल जा रहे हिस्ट्रीशीटर अजय पर दिनदहाड़े गोलियां दागकर की हत्या










भरतपुर की धरती खूनी संघर्ष के लाल रंग से मुक्त नहीं हो पा रही है। गैंगेस्टर कुलदीप हत्याकांड से जुड़े सवालों की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई कि रविवार को शहर के थाना अटलबंद क्षेत्र में हीरादास बस स्टैंड के पास एक और हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अजय झामरी (23) पुत्र मुरारी लाल निवासी झामरी थाना बयाना का हिस्ट्रीशीटर था। अजय झामरी पर अलग-अलग थानों में करीब 10 मामले दर्ज हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

