छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े छात्रनेता:


राजस्थान सरकार के इस साल छात्रसंघ चुनाव रद्द करने के फैसले को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात सबा 8 बजे राजस्थान यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के दो छात्रनेता कमल चौधरी और विनोद भुदौली पानी की टंकी पर चढ़ गए। दोनों ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान यूनिवर्सिटी में भूख हड़ताल पर बैठे 8 नेताओं की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें SMS अस्पताल ले जाया गया।


CATEGORIES
Share This