चोरी की 14 बाइक पकड़ी:5 आरोपी गिरफ्तार


शहर की नयापुरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाली गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मौज और शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। फिर टायर व पार्ट्स को खोलकर मित्री को बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों में 3 बारां जिले के रहने वाले है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातें खुलने की उम्मीद है


CATEGORIES
Share This