चोरी की 14 बाइक पकड़ी










शहर की नयापुरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाली गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मौज-शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। फिर टायर व पार्ट्स को खोल कर मिस्त्री को बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों में 3 बारां जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में चोरी की अन्य वारदात खुलने की उम्मीद है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

