चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार










जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा किया। एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस अब उससे चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ चौपासनी और महामंदिर थाने में दो मुकदमे भी दर्ज हैं।
थाना अधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को प्रार्थी अमरलता गहलोत ने रिपोर्ट दी बताया कि उसकी बेटी रूपनगर पाल रोड में एक स्कूल में पढ़ने के लिए जाती है। स्कूल के बाहर खड़ी एक्टिवा को कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

