चाय की दुकान पर झगड़ा, बदला लेने के लिए मर्डर:










सीकर में 50 साल के व्यक्ति के सिर में ईंट मारकर जान से मारने के मामले में आपसी कहासुनी की बात सामने आई है। मृतक और आरोपी के बीच चाय की दुकान पर कहासुनी हुई थी। आरोपी अपने ऊपर गिलास फेंके जाने से गुस्से में था और बदला लेना चाहता था। मौका देखते ही उसने हमला कर दिया।
घटना सीकर शहर की विकास कॉलोनी की थी। 50 साल के पप्पूराम नायक के सिर पर उसी इलाके के रहने वाले संदीप जाट ने ईंट मार दी थी। सिर में गहरी चोट लगने से व्यक्ति की हॉस्पिटल ले जाते हुए मौत हो गई थी। सीकर शहर डीवाईएसपी सुरेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

