घोड़े को रंगा, मालिक शांतिभंग में गिरफ्तार:सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई थी नाराजगी


अजमेर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोड़े को तिरंगा रंग में रंगकर शहर में घुमाने वाले घोड़ा मालिक चांद बावड़ी केसरगंज निवासी राजू उर्फ ताकी को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी की थी, जिसमें राजू अपने घोड़े को तिरंगा रंग में रंगकर घुमाता हुआ दिखाई दे रहा था। जिसके बाद स्थानीय ट्री ऑफ लाइफ फॉर एनिमल्स (TOLFA) संस्था ने इसे लेकर भारतीय पशु कल्याण बोर्ड, अजमेर के प्रतिनिधि को इसकी शिकायत दी।


CATEGORIES
Share This