घर से बिना बताए निकल गया बच्चा:चूरू से सूरत जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा


चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील से एक बच्चा घर पर बिना बताए निकल गया। परिवार के लोगों ने पहले उसके अपहरण की आशंका जताई। लेकिन फिर बाद में पता चला कि वह सूरत जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गया है। इस पर बच्चे के चाचा ने जीआरपी को सूचना दी। ट्रेन के जोधपुर पहुंचने पर जीआरपी पुलिस में सर्च ऑपरेशन चलाया और बच्चे को दस्तयाब कर लिया।


CATEGORIES
Share This