घर लौटते ज्वेलर के साथ लूट की कोशिश का मामला










जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के कुड़ी भगतासनी थाने में ज्वेलरी का काम करने वाले व्यापारी के साथ लूट के प्रयास मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे अब पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना 20 मई की है। हालांकि व्यापारी की सजगता से लूट होने से बच गई थी।
दरअसल, मनोहरलाल सोनी की कुड़ी भगतासनी में ज्योति ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 20 मई की रात को 9 बजकर 55 मिनट पर दुकान से घर के लिए स्कॉर्पियो में रवाना हुए। उस दौरान पीछे की सीट पर उनकी बेटी के हाथ में ज्वेलरी और सामान से भरा बैग था। दुकान से थोड़ा आगे जाते ही बदमाशों ने बोलरो उनकी कार के आगे लगा दी। बोलेरो में 3 बदमाश सवार थे। उतरते ही उन्होंने लोहे के सरियों से स्कॉर्पियो के शीशे पर वार किया। बदमाशों ने ड्राइवर साइड के शीशे भी तोड़ दिए और कार में पीछे वाली सीट पर बैठी उनकी बेटी ज्योति के हाथ से सोने चांदी और रुपए से भरा बैग छीनने की कोशिश की।

