घर में घुसकर महिला के गले से चेन तोड़ी


घर में घुसकर महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है महिला अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी इस दौरान बदमाश घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया घटना सीकर के सदर थाना क्षेत्र की है

पुलिस को दी रिपोर्ट में मघाराम (42) सांवलोदा पुरोहितान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था इस दौरान देर रात को एक बदमाश उनके घर में घुस गया बदमाश ने शिकायतकर्ता की मां पर हमला बोला और गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर फरार भाग गया जब उसकी मां ने शोर मचाया तो घर के बाकी लोग भी जाग गए लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था

शिकायतकर्ता ने बताया कि बदमाश गाड़ी पर सवार होकर आया था जब परिवार के लोगों ने उसका पीछा किया तो वह गाड़ी लेकर भाग गया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है मामले की जांच एएसआई विमल कुमार कर रहे हैं


CATEGORIES
Share This