खाटू जाने वाले यात्रियों को डोडा पोस्त बेचने वाला गिरफ्तार:










बाइक पर डोडा पोस्त लेकर जाते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक बैग में डोडा-पोस्त को छुपाकर भाग रहा था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक खाटू जाने वाले यात्रियों को थोड़ा-थोड़ा करके डोडा पोस्त बेचता था। कार्रवाई सीकर की रींगस थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की।
15 अगस्त होने के चलते रींगस पुलिस संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग के लिए गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को बाइक पर एक युवक बीकानेर स्टैंड की तरफ से खाटू मोड की तरफ आता दिखाई दिया।
पुलिस ने उसे रोका तो वह घबरा गया और फिर अपनी बाइक को वापस घूमकर रॉन्ग साइड की तरफ भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम साधूराम बताया। उसके कैरी बैग की तलाशी में डोडा पोस्त मिला।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

