कोटा में 5 घंटे में दो स्टूडेंट्स का सुसाइड:दोनों ही कम नंबर आने से परेशान थे


कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। पढ़ाई के प्रेशर में स्टूडेंट्स यहां लगातार जान दे रहे हैं। रविवार को भी दो स्टूडेंट्स ने टेस्ट सीरीज में कम नंबर आने से तंग आकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद जिला कलेक्टर ने कोचिंग्स में टेस्ट लेने पर रोक लगा दी है। फिलहाल रोक दो महीने के लिए लगाई गई है

एक छठी मंजिल से कूदा, दूसरे ने फंदा लगाया

एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया ने बताया कि रविवार दोपहर को करीब 3 बजे लातूर (महाराष्ट्र) के रहने वाले आविष्कार संभाजी कासले (16) ने अपने कोटा में कोचिंग इंस्टीट्यूट की छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट कोटा के तलवंडी इलाके में 3 साल से रह रहार था। वह यहां NEET की तैयारी कर रहा था। वह रविवार को रोड नंबर 1 स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट में टेस्ट देने के लिए आया था।

इसके बाद रात 7 बजे कुन्हाड़ी के लैंडमार्क एरिया में रहने वाला कोचिंग छात्र आदर्श (18) अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। आदर्श बिहार के रोहिताश्व जिले का रहने वाला था। स्टूडेंट नीट की तैयारी के लिए 4 महीने पहले ही कोटा आया था। यहां लैंडमार्क एरिया में भाई-बहन के साथ फ्लैट लेकर रह रहा था।


CATEGORIES
Share This