कोटा में डेंगू का प्रकोप, 27 दिन में 228 मरीज:


कोटा में डेंगू कहर बरपा रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अगस्त माह में अब तक 228 मरीज सामने आ चुके हैं। 19 अगस्त को डेंगू से एक महिला टीचर की मौत हो गई थी। इस साल फिर से डेंगू के बदले ट्रेंड को देखते हुए चिकित्सा विभाग मानसून सक्रिय होने के साथ ही टीमें बनाकर सर्वे शुरू कर दिया। इसके बाद भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। टीमें सर्वे के साथ-साथ घरों-हॉस्टलों में रखे कूलर और पानी की टंकियों में लार्वा खत्म करने की दवाइयां डाल रही हैं। कोटा में डेंगू एक साल छोड़कर कहर बरपाता है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे दो बडे़ कारण हैं इम्यूनिटी है और डेंगू सोर्स यानी मच्छर की उत्पत्ति वाले स्थान।


CATEGORIES
Share This