कोचिंग इंस्टिट्यूट के मालिक ने नाबालिग से की अश्लील हरकत


अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में नाबालिग से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट के मालिक पर अश्लील हरकतें करने के साथ ही जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाते हुए मांगलियावास थाने में शिकायत दी है। मांगलियावास थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This