कॉन्स्टेबल ने कनाडा में जीता गोल्ड मेडल


सीकर में 6 साल तक अपनी पढ़ाई करने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल ने कनाडा में इंडिया का परचम लहराया है। कॉन्स्टेबल ने कनाडा में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में स्विमिंग में 2 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।

सीकर की केशवानंद स्कूल के डायरेक्टर रामनिवास ढाका ने बताया कि स्कूल के एक्स स्टूडेंट अजय सिंह डागर ने कनाडा में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में इंडिया का नाम रोशन किया है। मूल रूप से अलवर के रहने वाले अजय ने गेम्स में तैराकी में 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 4×100 मीटर मैडले रिले में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

ढाका ने बताया कि अजय ने स्कूल में 2016 से 2022 तक पढ़ाई की। स्कूल के स्विमिंग पूल में ही अजय ने तैराकी करना शुरू किया। अजय ने अपने कोच विजय प्रकाश भगत के डायरेक्शन में ऑल इंडिया सीबीएसई में गोल्ड मेडल और अन्य भी कई नेशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर मेडल हासिल किए हैं।


CATEGORIES
Share This