किसानों का महापड़ाव दूसरे दिन भी जारी










भारतीय किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों का महापड़ाव शनिवार को दूसरे दिन भी जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर जारी रहा। टेंट और जाजम बिछाकर किसान पड़ाव देकर बैठे हैं। इससे पहले शुक्रवार रात को पड़ाव स्थल पर ही खाना खाया
रात को पड़ाव स्थल पर ही भट्टियां लगीं और खाना बना। किसानों ने ऐलान कर दिया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता वे इस पड़ाव को जारी रखेंगे।
भारतीय किसान संघ के तुलछाराम सिंवर ने बताया कि विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर किसानों का जोधपुर डिस्कॉम मुख्यालय पर पड़ाव शुरू हुआ है। इससे पहले किसानों ने डिस्कॉम के उपखंड स्तर के कार्यालय से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों से गुहार लगाई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

