आसपलसर में सरपंच पद के लिए उपचुनाव,दो प्रत्याशियों में मुकाबला










सरदारशहर विधानसभा के गांव आसपालसर ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर उप चुनाव हो रहा है। गांव के 3101 मतदाताओं ने सरपंच चुनने के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू कर दिया। मतदान शाम पांच बजे तक होगा। उसके बाद डाले गए मतों की गणना की जाएगी।
सरपंच पद के लिए विजेता का रिजल्ट जारी किया जाएगा। तहसीलदार कमलेश सिंह महरिया ने बताया कि 3101 कुल मतदाता है। जिसमें पुरूष 1594 और 1507 महिला मतदाता अपना मत डालेंगे। वोटिंग डालने के लिए पांच बूथ बनाए गए है। जिसमें नो वार्डों के मतदाता वोटिंग कर रहे है। उप चुनाव में सरदारशहर में एक ही ग्राम पंचायत में उप चुनाव हो रहा है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

