आज का राशिफल










मेष – SEVEN OF CUPS
लोगों की नकारात्मक बातों की वजह से अपने निर्णय पर फिर से विचार करने की जरूरत होगी। डर से बचें। लोगों के विचारों पर ध्यान दें, लेकिन जो बातें आपको सही लगती हैं, सिर्फ उन पर काम करें। लोगों के नकारात्मक विचारों का असर आपके निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। नई बातों की वजह से आप अपने भविष्य के लिए योजना बनाएंगे।
वृषभ – FIVE OF PENTACLES
जिन लोगों ने आपके साथ गलत व्यवहार किया है, उन्हें माफ करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। वर्ना आपके लिए रुकावटें बढ़ सकती हैं। जिन बातों को आप बदल नहीं सकते हैं, उन्हें छोड़कर काम करें। काम के नए तरीके से सीखने की कोशिश करें।
मिथुन – KNIGHT OF WANDS
अपने काम का अवलोकन करें और सतर्क रहें। जिन बातों को आप समझ नहीं पा रहे हैं, उन्हें समझने के लिए अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। अपने जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें
कर्क – PAGE OF CUPS
जो काम अभी तक आप नहीं समझ पा रहे थे, वह स्पष्ट होगा। अचानक बड़ी समस्या का रास्ता मिलने से तनाव दूर हो सकता है, लेकिन अभी मेहनत करते रहें। मेहनत के जरिए कई बातों में बदलाव हो सकता है। काम में एकाग्रता बनाए रखें और सकारात्मक विचार बनाए रखें।
सिंह – PAGE OF SWORDS
लोगों की अपेक्षाओं का बोझ आप पर बढ़ सकता है। परिवार के लोगों से संबंधित नाराजगी बढ़ेगी। आपके व्यवहार की वजह से विवाद होने की संभावना है, संयम से काम लें। जिन बातों से क्रोध बढ़ता है, उनमें बदलाव करने की जरूरत है। एकदम कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें
कन्या – EIGHT OF WANDS
अपेक्षा के अनुसार बातें आगे बढ़ने से प्रसन्नता मिलेगी। जो बातें अभी तक तकलीफ दे रही हैं, वह सुलझने लगेंगी। परिवार के कुछ लोगों के साथ दूरियां महसूस होंगी, लेकिन चिंता न करें, कुछ दिन में सब ठीक हो जाएगा। जो लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनके साथ जुड़ने की कोशिश करते रहें।
तुला – THREE OF PENTACLES
परिवार के कुछ लोगों के साथ बातचीत बढ़ सकती है, इस कारण एक-दूसरे की गलतफहमी दूर होगी। मुश्किल कामों को समझने में मदद मिलेगी। बदलते हुए रिश्तों को समझने की कोशिश करें। आपकी जिद की वजह से तकलीफें बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक – EIGHT OF PENTACLES
अपनी गलतियां समझकर सुधार करने की कोशिश करें। वक्त का सही तरीके से इस्तेमाल करें। केवल अपने काम पर ध्यान देते हुए टारगेट हासिल करने की कोशिश करें। लोगों के साथ नाराजगी न रखें। अगर आप सही तरीके से बातचीत करते हैं तो विवाद शांत हो सकता है
धनु – TWO OF WANDS
जो लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं, वह जल्दी ही प्राप्त होगा। भविष्य संबंधी योजना पर ध्यान देने की कोशिश करें। काम करते समय पारिवारिक जीवन नजरअंदाज न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। पैसों से संबंधित समस्या दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अकेलेपन से बचें
मकर – FOUR OF PENTACLES
काम की जिम्मेदारी लेते समय अपने फायदे पर भी ध्यान दें। दूसरों लोगों की मदद करते समय अपना नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। आपके स्वभाव का गलत फायदा उठाया जा सकता है, सतर्क रहें।
कुंभ – KING OF CUPS
जो विचार गलत हैं, उन्हें दूर करें। किसी काम में सुधार करते समय अनेक कठिनाइयां हो सकती हैं। तनाव बढ़ सकता है। गलती को समझें और उसे सुधारने की कोशिश करें। काम में जरूरी बदलाव करने होंगे
मीन – KING OF WANDS
महत्वपूर्ण कामों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। लोगों की आलोचनाओं की वजह से नकारात्मकता बढ़ सकती है, आपको सकारात्मक रहना होगा। फिलहाल किसी भी से विवाद न करें, इस बात का खास ध्यान रखें।

