आज का राशिफल










मेष – FIVE OF SWORDS
किसी के साथ विवाद न करें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऊर्जा की कमी रहेगी, किसी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। लोगों के द्वारा बोली गई बातों का जवाब केवल अपने काम से देने की कोशिश करें। लक्ष्य हासिल करने के लिए काम पर फोकस बढ़ाएं
वृषभ – THE WORLD
अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। जो लक्ष्य आपने तय किए हैं, उन्हें हासिल करने के लिए दूसरों से मदद लेनी पड़ सकती है। दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। अपने प्रयत्नों से मिली सफलता आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। फिलहाल बाहरी लोगों से बातचीत सोच-समझकर आगे बढ़ाएं
मिथुन – TEMPERANCE
अपने आसपास हो रही गतिविधियों का अवलोकन गहराई से कर पाएंगे। किसी व्यक्ति के लिए बढ़ता आकर्षण सही तरीके से समझने की कोशिश करें। इस व्यक्ति की वजह से जीवन में काफी कुछ बदलाव आएंगे। इस व्यक्ति की वजह से आध्यात्मिकता की ओर मन लगेगा।
कर्क – THREE OF PENTACLES
आपके द्वारा किए गए प्रयत्नों के फल मिल सकते हैं। लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपेक्षा से कई गुना ज्यादा वक्त लग सकता है। अपने संयम को बनाए रखने की कोशिश करते रहें। गलतियों से मिली सीख को तुरंत अमल में लाएं। किसी के लिए नाराजगी हो सकती है। करीबी व्यक्ति के जरिए आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे।
सिंह – FOUR OF WANDS
परिवार के किसी व्यक्ति के जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से आपको राहत मिलेगी। साथ में आनंद भी मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर कुछ योजनाएं बनाई जा सकती हैं, जो सफल साबित होंगी। कोई खरीदारी करना चाहते हैं तो आज कर पाएंगे। कमाई बढ़ सकती है, जिससे चिंताएं दूर होंगी।
कन्या – NINE OF PENTACLES
अपनी नाराजगी दूर करने के लिए प्रयत्न करें। नाराजगी और चिड़चिड़ेपन में आपसे गलतियां हो सकती हैं। आपका निर्णय भले ही सही हो, लेकिन लोगों के साथ किए व्यवहार के कारण कई बातें बिगड़ सकती है। स्वभाव में लचीलापन रखना होगा।
तुला – SEVEN OF SWORDS
अपनी जरूरतों का ध्यान रखें। जिस व्यक्ति से मदद मिल रही है, उनके विश्वास को तोड़ा न जाए, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। लोगों के विरोध को समझें। केवल निर्णय पर काम करने की जिद से नई समस्याएं बढ़ सकती हैं। पैसा सोच-समझकर खर्च करें
वृश्चिक – JUDGEMENT
अपेक्षा के अनुसार फल न मिलने से नाराजगी रहेगी, लेकिन आप काम करते रहेंगे। आपके द्वारा किए काम की वजह से परिवार के लोगों की चिंता दूर होगी। कुछ दिनों के बाद मेहनत सफल हो सकती है।
धनु – FIVE OF CUPS
नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से तकलीफें बढ़ सकती हैं। आपके जीवन में सकारात्मक बातें हो रही हैं, उन प ध्यान दें। पुरानी बातों पर ध्यान देने से निराशा बढ़ सकती है। स्वभाव में बदलाव करने की कोशिश करें
मकर – THE HIEROPHANT
परिवार के लोगों के खिलाफ जाकर कोई निर्णय न लें। इस बात का ध्यान रखना होगा। आपके मार्गदर्शन की वजह से अन्य लोगों की समस्याएं सुलझ सकती हैं। उम्र में छोटे लोगों की क्षमता के अनुसार मदद करते रहें। कार्य स्थल पर एक-दूसरे के साथ दूरियां कम करने की कोशिश करें।
कुंभ – THE FOOL
अपनी मेहनत के जरिए व्यक्तिगत समस्याओं को दूर कर पाएंगे। लोगों का साथ मिल सकता है। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे तो बेहतर रहेगा। अपने अनुभवों के जरिए नए निर्णय लेने में आसानी रहेगी।
मीन – SEVEN OF WANDS
बुरे अनुभवों की वजह से चिड़चिड़ापन बना रहेगा। समस्याओं को समझने की कोशिश करें, तभी जीवन में बदलाव करना संभव हो सकता है। अपनी काबिलियत पर विश्वास बनाए रखें। अपने प्रयत्न और इच्छाशक्ति के बल पर लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। यही सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

