आज का राशिफल










मेष – KNIGHT OF SWORDS
तनाव की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मित्रों की मदद की वजह से एक-दूसरे के लिए विश्वास बढ़ने लगेगा। काम में समर्पण बढ़ाएं। काम भले ही कठिन हो, लेकिन इस काम के जरिए आपको सफलता मिल सकती है। आपकी सोच बदलने वाली घटनाएं जल्दी ही घटेंगी।
वृषभ – QUEEN OF CUPS
अपनी काबिलियत और जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनका अवलोकन करें। आज काम की गति धीमी रहेगी या काम से खुद को दूर रखेंगे। थकान दूर करने के लिए विचारों को सकारात्मक बनाएं। लोगों की बढ़ती अपेक्षाओं का बोझ आपके लिए तकलीफें बढ़ा सकता है। जो बातें भावनात्मक रूप से आपको कमजोर बनाती हैं, उनमें बदलाव करें।
मिथुन – THE HANGEDMAN
परिस्थिति देखने का नजरिया बदलने से जीवन में सुधार और बदलाव होगा। धैर्य रखें। परिस्थिति के अनुसार खुद को बदलना जरूरी होगा, वर्ना तनाव बना रहेगा। अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। आप सही राह पर हैं, किसी भी काम में हड़बड़ी न करें।
कर्क – THE TOWER
पुराने कामों बदलाव हो सकता है। कामों में सुधार होगा। पुराने अनुभव और विचारों को भूलकर आगे बढ़ें। आपके प्रयत्नों की वजह से ही व्यक्तिगत जीवन सुधरेगा। परिवार के लोगों के लिए नाराजगी न रखें। जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है, इसे सकारात्मकता से लें।
सिंह – THE EMPEROR
अभी तक की गई मेहनत की वजह से सफलता मिलेगी। खुद के लिए सकारात्मकता न होने से काम में बदलाव करने के प्रयत्न ज्यादा करने होंगे। आर्थिक स्रोत्र बढ़ाने पर ध्यान दें। बार-बार नुकसानदायक परिस्थिति बन सकती है।
कन्या – SEVEN OF SWORDS
पुराने विवाद पर ध्यान देने की वजह से आप खुद को कमजोर बना रहे हैं। जिन बातों में बदलाव करना संभव नहीं है, उन्हें छोड़ने की जरूरत होगी। जीवन में नई शुरुआत करने के लिए खुद में भी बदलाव करने होंगे। नकारात्मक लोगों से दूर रहें।
तुला – SIX OF PENTACLES
पुराने गलत कामों का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म होगा। नई गलतियां न हो, इस बात का ध्यान रखें। परिवार के लोगों की आलोचनाओं के कारण तनाव रहेगा। आप गलत राह का चुनाव न करें, इसलिए परिवार का दबाव रहेगा, इस बात को समझें। अहंकार से बचें।
वृश्चिक – FOUR OF CUPS
अपने विचारों को वास्तविकता का रूप देने के लिए काम करने पर ध्यान देना होगा। परिणामों के डर से आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। भविष्य से जुड़ी बातों के बारे में चिंता न करें, केवल वर्तमान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भविष्य को बदलना आपके कामों पर निर्भर करता है।
धनु – KNIGHT OF WANDS
लोगों से मिलने वाली मदद की वजह से समस्याएं सुलझेंगी। आपके स्वभाव की वजह से नई तकलीफ न हो, इस बात का ध्यान रखें। आपके गलत बातों के कारण करीबी लोगों को दुख हो सकता है। लोगों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। अपने स्वभाव में परिवर्तन करने के लिए थेरेपिस्ट की मदद लें। आपके आसपास सकारात्मक वातावरण रहेगा।
मकर – KING OF CUPS
भावनाओं पर नियंत्रण रखें और फिर निर्णय लें। आपको अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेंगे, लेकिन इनका फायदा तुरंत ले पाना मुश्किल रहेगा। जब तक आप खुद को भावनात्मक रूप से तैयार नहीं करेंगे, तब तक किसी भी प्रकार की रिस्क लेने से बचें। मूड में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से कोई समस्या न हो, इस बात का ध्यान रखें।
कुंभ – THREE OF SWORDS
कठिन निर्णय लेते समय दूसरों की नाराजगी बढ़ सकती है, लेकिन ये निर्णय महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। जो बातें योग्य हैं, केवल उन का चुनाव करें। दूसरे लोगों की अपेक्षा और विचारों की वजह से आपके हाथ से महत्वपूर्ण अवसर निकल सकता है।
मीन – SIX OF WANDS
थकान की वजह से आलस बना रहेगा। आप लोगों से दूर क्यों रह रहे हैं, इस बात को समझना जरूरी है। गलत लोगों के साथ रहने की वजह से काम बिगड़ने की संभावना है। काम से जुड़ी हर एक बात को सीखना आपके लिए जरूरी होगा।

