आज का राशिफल










मेष – SIX OF CUPS
मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। काम के साथ ही मनोरंजन पर भी ध्यान दें। काम में रुचि बढ़ाने की कोशिश करें। बढ़ती एकाग्रता और डिसिप्लिन के कारण कठिन कामों को सुलझाना आसान रहेगा। साथ में लक्ष्य संबंधित डेडिकेशन भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है जिसकी वजह से आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए प्रयत्न बढ़ाए जाएंगे।
वृषभ – TEN OF CUPS
परिवार से संबंधित जिम्मेदारियों को ठीक से समझें और जो जिम्मेदारियां ठीक से निभा सकते हैं, उन पर काम करें। परिवार की खुशियों के लिए क्षमता से अधिक पैसा खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें। नए लोगों के साथ बढ़ते परिचय की वजह से नई बातें सीख पाएंगे।
मिथुन – SEVEN OF CUPS
डर की वजह से नकारात्मकता बढ़ सकती है। किसी बात पर जरूरत से अधिक विचार करने से डर बना रहेगा। आपको अपनी क्षमता पर भरोसा रखना होगा। आज काम में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने से काम बिगड़ सकते हैं।
कर्क – QUEEN OF SWORDS
कठिन और महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। पुराने प्रयत्नों का फल अभी नहीं मिल पाएगा, लेकिन आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जो बातें आपके जीवन को बेहतरीन बनाती हैं, केवल उन पर ध्यान दें। परिवार के लोगों के साथ के रिश्ते बदलते हुए नजर आएंगे।
सिंह – TWO OF PENTACLES
पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस वजह से तनाव हो सकता है, लेकिन जल्दी ही जीवन में संतुलन बन सकता है। अपने स्वभाव में सुधार करने के लिए प्रयत्न करने होंगे। परिचित लोगों से मिल रहे अवसर को स्वीकार करें। पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए निवेश और खर्च सोच-समझकर करें।
कन्या – QUEEN OF WANDS
अपनी समस्याओं का हल तुरंत नहीं मिलेगा, लेकिन प्रयत्न जारी रखें। व्यक्तिगत चर्चा करते समय अपनी कमजोरियां अन्य लोगों को बताएं। किसी व्यक्ति की आपके लिए जलन की भावना रह सकती है। अन्य लोगों की सोच का असर आपके जीवन पर हो सकता है।
तुला – WHEEL OF FORTUNE
समय आपके पक्ष में रहेगा। जीवन में जो बातें सकारात्मक हैं, उन पर ध्यान देते रहें। कोई निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करें। नकारात्मकता और अहंकार, आपके लिए नुकसानदायक है। इन बुराइयों को जल्दी से जल्दी छोड़ दें।
वृश्चिक – SIX OF SWORDS
यात्रा से संबंधित निर्णय लेने से पहले यात्रा के उद्देश्य को जरूर समझें। अनावश्यक खर्च होने की संभावना बन रही है। परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को समझकर अपनी क्षमता के अनुसार मदद करते रहें। फिलहाल आपका ध्यान व्यक्तिगत जीवन को सुधारने पर रहेगा। इस कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं।
धनु – PAGE OF CUPS
अचानक से बड़ा अवसर मिलने होने की संभावना है। दूसरों के साथ संबंधों में सुधार करने की कोशिश करें। परिचित लोगों से मिल रहा साथ आपके लिए उपयुक्त साबित होगा। किसी पर निर्भरता न बनने दें।
मकर – FIVE OF PENTACLES
कठिन समय में लोगों से मिल रही मदद आपका हौसला बढ़ाएगी। चंचलता की वजह से प्रयत्नों में बाधाएं सकती हैं। कोई काम अधूरा छोड़ने की गलती न करें। फिलहाल पैसों से संबंधित दिक्कतें आ सकती है, लेकिन प्रयत्नों से इन्हें दूर किया जा सकता है।
कुंभ – PAGE OF SWORDS
आपकी मदद का कोई गलत लाभ ले सकता है। किसी व्यक्ति की जब तक परख नहीं होती है, तब तक मदद करने से बचें। वर्ना आपको मानहानि का सामना करना पड़ेगा। पैसों से जुड़े लेन-देन की वजह से गलतफहमी होने की संभावना है। आपकी दुविधा के कारण काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना मुश्किल होगा।
मीन – JUSTICE
दो अलग बातों में संतुलन बनाते समय थकान हो सकती है। किसी की बातों को जरूरत से अधिक महत्व देने से आपका वक्त और ऊर्जा बर्बाद होगी। अपना पक्ष किसी को समझाने की कोशिश सोच-समझकर करें। खुद के लिए नकारात्मक विचार न रखें।

